
रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी, सिद्धार्थनगर में दिनांक 15 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय पर्व ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ पूर्व वर्षों की भांति बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाँसी रियासत के कुँवर अभय सिंह (छोटे राजा) व उनकी पत्नी रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया, उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजा रूद्र प्रताप सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। उसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह व उनकी पत्नी का स्वागत प्रो0 अर्चना मिश्रा द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। प्रो0 अर्चना मिश्रा का माल्यार्पण राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा का संदेश पढ़ा व महाविद्यालय की एक वर्ष की प्रगति आख्या पढ़कर बतायी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा अपने विचार प्रकट किये गये तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, भाषण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी को देश के प्रति स्नेह रखने व कैसे हमें आज़ादी प्राप्त हुई इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आये हुये सभी अतिथियों का आभार बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो0 अर्चना मिश्रा द्वारा किया गया। मंच का संचालन डाॅ0 अरविन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन राष्ट्रगान से हुआ सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रह्म सिंह, डाॅ0 राजेश कुमार यादव, डाॅ0 किरन देवी, डाॅ0 अरविन्द कुमार मौर्य, रामबाबू, डाॅ0 हंसराज, देवराज सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, दया शंकर, रितेश कुमार शुक्ल, डाॅ0 संदीप पाण्डये, डाॅ0 अखिलेश उपाध्याय, आलोक दूबे, डाॅ0 विकास कुमार सिंह, मनोज कुमार सोनकर, विकास सिंह, मनीष कुमार भारती, रविरेश सिंह, डाॅ0 केदार नाथ गुप्ता, डाॅ0 रंजीता शुक्ला, डाॅ0 विनोद कुमार, रविन्द्र कुमार टण्डन, आशुतोष नाथ वर्मा, महफूज आलम, सपना त्रिपाठी, सौरभ, यतीन्द्र नाथ मिश्र, दिनेश कुमार, राम प्रसाद, प्रवीण कुमार शुक्ल, राजेश सिंह, जंग बहादुर, छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहे।