आज रतन सेन महाविद्यालय, बाँसी, सिद्धार्थनगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबन्धक रानी वसुंधरा कुमारी के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अर्चना मिश्रा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ब्रह्म सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक, उच्च शिक्षा का संदेश मेरे द्वारा पढ़कर सुनाया गया तथा अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।